फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेलो इंडिया टीम ने जीआईसी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया

Fri, 18 Jul 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खेलो इंडिया टीम ने 4-0 से जीआईसी को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुई हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में प्रिंस क्लब ने कंपोजिट विद्यालय को 4-0 से हरा दिया। दूसरे मैच में जीआईसी ने दो गोल से शांति देवी स्कूल को पराजित किया। तीसरे मैच में खेलो इंडिया की टीम शुरुआत से ग्लेरिंग पर हावी रही और 3-0 से शिकस्त दी। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में संत कबीर की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककराला, जलालाबाद की टीम को एकतरफा 7-0 से हरा दिया। इसके बाद सेमीफाइनल मैच राजकीय इंटर कॉलेज व संतकबीर पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें जीआईसी के समर, प्रियांशु, दिलजीत, विपिन ने एक-एक गोल कर 5-3 से हरा दिया।
दूसरे सेमीफाइनल में प्रिंस क्लब और स्टेडियम खेलो इंडिया के मध्य हुआ। दूसरे हॉफ में पहला गोल स्टेडियम की टीम ने कर 1-0 से विजय प्राप्त कर ली। इसके बाद फाइनल मैच जीआईसी और खेलो इंडिया के मध्य कराया गया। खेलो इंडिया टीम के हिमांशु, अभय, अंशुमन और जितिन ने एक-एक गोल कर एकतरफा मुकाबले में जीआईसी को हरा दिया। इससे पहले खेल का शुभारंभ भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन पर एसडीएम महेश कैथल ने विजेता व उप विजेता टीम को जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया के साथ पुरस्कृत किया। व्यवस्था में आशुतोष शुक्ला, शैफाली, शकील, आदर्श कुमार, रामरईस, चंद्रप्रकाश शुक्ला, अजय पाल सिंह, इरफान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें