फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची दुष्कर्म पीड़िता

Fri, 18 Jul 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहचान छिपाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी नावेद उर्फ कासिफ पठान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवती को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। बृहस्पतिवार को भी पीड़िता बयान देने के लिए नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

शनिवार शाम चौक कोतवाली में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया था कि दो साल पूर्व शिवा वर्मा नाम के युवक से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क हुआ। शिवा ने तिलक और कलावा बांधकर अपना धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। 11 जुलाई को युवक के फोन से उसका असली धर्म पता चला था। मोबाइल में कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले थे। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि युवती के बयान नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें