फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौन रखकर दी मिसाइलमैन को श्रद्घांजलि

Wed, 29 Jul 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिसाइलमैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के तीसरे दिन भी लोग शोक में डूबे रहे और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। विभिन्न संस्थानों, स्कूलों एवं संस्थाओं में भी शोक जताया गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद में निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने शोक जताते हुए कहा कि कलाम सर की सादगी, सरलता, कार्य के प्रति निष्ठा एवं समर्पण सभी वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणादायी है। शोक जताने वालों में प्रसार प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. मदनलाल, डॉ. सुभाषचंद्र, शैलेंद्र प्रकाश मिश्रा, दिनेश चंद्र, सुनील विश्वकर्मा, एसपी सिंह, वीसी जादौन आदि मौजूद रहे।
बुधवार को लीड कान्वेंट स्कूल परिसर में कलाम साहब के बारे में प्रधानाचार्य तराना जमाल ने जानकारी दी। साथ ही बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि अर्पित की। इस मौके पर निदेशक मोहम्मद जमाल सहित स्कूल का स्टॉफ एवं बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, करप्शन फ्री इंडिया ने भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बीएन सिंह यादव, विपिन वर्मा, संजय यादव, लालाराम, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। कोरी समाज कल्याण सेवा समिति की ओर से कलाम साहब को श्रद्घांजलि दी गई। श्रद्घांजलि देने वालों में प्रांतीय संचालक रामप्रकाश कोरी, जिलाध्यक्ष रामऔतार कोरी, रामचंद्र, विजराम फौजी, मनीष कुमार, संजय कुमार आदि शामिल रहे। आम आदमी संस्था की ओर से भी शोक जताया गया।
पुवायां। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर नगर के स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज में शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कॉलेज के अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रबंधक शंभूदयाल शर्मा, प्राचार्य डॉ. केके सिंह, डॉ. मोहित निगम, डॉ. काशिफ नईम, डॉ. श्रवण सिंह, डॉ. रजनीश शुक्ला, डॉ. संध्या पाठक, डॉ. सुभाष चंद्रा, शालिनी गुप्ता आदि ने पूर्व राष्ट्रपति के देश के प्रति किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें