फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल गए ‘नेताजी’ की नसीहत

Wed, 07 Jan 2015 12:39 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पार्टी नेतृत्व के आदेश की अवेहलना करते हुए जिले में सपा के सौ से अधिक नेता अपनी गाड़ियों पर झंडे लगाकर घूम रहे हैं। इस मामले में पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की नाराजगी के बाद पिछले साल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने संगठन में सिर्फ जिलाध्यक्ष को ही अधिकार दे रखा है तो पार्टी नेताओं में केवल सांसद-विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों को ही इसकी छूट है। आदेशों का खुला उल्लंघन होने के बावजूद पार्टी का स्थानीय नेतृत्व खामोश इसलिए है कि आखिर वह किस-किस से कहे।
विज्ञापन

जिले में कई जिला पंचायत सदस्य, विधानसभा क्षेत्र इकाइयों के प्रमुख, विधायकों के चहेते आदि अपनी गाड़ियों पर सपा के झंडे लगाए घूम रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि भी अपनी गाड़ियों पर सपाई झंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस बीच सत्ता में आने के बाद से पार्टी नेताओं और खासकर छुटभैय्यों के बीच लग्जरी गाड़ी रखने का भी प्रचलन बढ़ गया है। ये नेता इसको अपना स्टेट्स सिंबल मानते हैं। झंडे लगाने या भारी-भरकम गाड़ियां रखने के पीछे इन नेताओं का मकसद अपना रुतबा दिखाने का तो होता ही है, गांव की गुटबाजी में विरोधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना भी है।
विज्ञापन


‘पार्टी के झंडे का गलत इस्तेमाल मेरे संज्ञान में है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ऐसी गाड़ियां चिह्नित कर उनकी सूची बनाई जा रही है जिससे कि संबंधितों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में चेताया जा सके।’
विज्ञापन

- तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें