गड्ढों में तब्दील हो चुके बंडा-पूरनपुर मार्ग पर पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों कोई ध्यान नहीं दिए जाने के पर सुनासीर के निकट नानकपुरी गुरुद्वारे के संत बाबा निर्मल सिंह भूरी वालों ने कारसेवा के जरिये रोड के गड्ढे मिट्टी से भरवाने का काम शुरू करा दिया है।
शुक्रवार को पहले दिन हुई कारसेवा में गांव मोहद्दीनपुर से गांव टाह तक करीब दो किमी तक रोड के गड्ढे पाट दिए गए। गड्ढे भर जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा महसूस हुई। बाबा निर्मल सिंह ने बताया कि कारसेवा लगातार जारी रहेगी। गांव कुलुम जुझारपुर के प्रधान अभिषेक सिंह, मोहद्दीनपुर की प्रधान सुशीला देवी के पुत्र राजीव गंगवार, पडऱी चांदूपुर की प्रधान रामश्री के पति रामेश्वर दयाल, रमेश सिंह, गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, निर्मल सिंह, त्रिलोक सिंह, तरसेम सिंह, बिल्ला सिंह, बिंदर सिंह, बलदेव सिंह सहित गांव टाह, उबरिया, कंधरपुर के तमाम लोगों ने कारसेवा में भाग लिया।