फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनापुर और बिराहिमपुर की टीम सेमीफाइनल में

Thu, 29 Jan 2015 12:00 AM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव करनापुर में बुधवार को पुवायां की पूर्व ब्लाक प्रमुख उमा देवी ने अली वॉलीबाल टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन

बुधवार को करनापुर, कैमहरिया, पिपरिया कप्तान, उम्मरपुर, बिजलीपुरा, महानंदपुर, बिराहिमपुर, खजुरिया, खांडेपुर, राजेपुर सकरापुर, शाहपुर राजा, बंजरिया, रामपुर मदारी, चठिया की टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। करनापुर और बिराहिमपुर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार को लीग स्तर के मुकाबले खेलेे जाने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। बुधवार को हुए मुकाबलों में रेफरी का कार्य सरफराज अली, फैजान खां, स्कोरर इस्लाम बेग, कमेंटेटर अफरोज रहे। आयोजन में मालूक हसन, अमीर हमजा, शहामत खां सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें