फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने कांवड़ियों का  स्वागत कर बांटे फल

Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
मुस्लिमों ने कांवड़ियों का  स्वागत कर बांटे फल 
विज्ञापन
क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां की साझी शहादत-सांझी बिरासत का संदेश रविवार को देखने को मिला। इसी भाईचारा के लिए अपना जिला जाना भी जाता है। युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने सपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां के नेतृत्व में कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें जलपान कराया। 
विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे को अलग अंदाज में मनाने के लिए युवा व्यापारियों ने खिरनीबाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ के समीप सुबह से पांडाल लगा लिया था। कांवड़ियों के लिए फलों और शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। भाईचारा की मिसाल पेश करने वाले आयोजन का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष तनवीर खां, सीओ सिटी एसी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। तीनों अतिथियों ने समाजहित में इस प्रकार के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष उवैस हसन खां ने कहा कि क्रांतिकारियों की धरती पर मुस्लिमों द्वारा कांवड़ियों का स्वागत करने की जो पहल की गई है, वह वाकई सराहनीय है। इसे परंपरा का रूप दिया जाना चाहिए, ताकि हम देश में जनपद की नई पहचान स्थापित कर सकें। व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि भाईचारा को समर्पित इस प्रकार के आयोजन जारी रखे जाएंगे।
कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें जलपान कराने वालों में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, शाहनवाज खां, डॉ. शब्बन अली, गुलजार अहमद, नासिर अली, रिफाकत खां, महेंद्र चावला, महावीर अग्रवाल, शैलेंद्र सक्सेना, विजेंद्र सिंह, मनोज खन्ना, अमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह सेठ, नारायण दास अग्रवाल, अमित गर्ग, अशोक गुप्ता, बंकिम सूरी, पूरन सिंह, अमित गुप्ता, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे। यातायात व्यवस्था में सदर बाजार थाना प्रभारी एके सिंह, टीएसआई आलोक मिश्रा और उनकी टीम का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें