सेहरामऊ दक्षिणी से जलाभिषेक के लिए रवाना हुए शिवभक्त। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी। ग्राम पंचायत इटौरा के मजरा बंजर से पांचवीं वार्षिक कांवड़ यात्रा जलाभिषेक के लिए मंगलवार को गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुई। इससे पहले कांवड़िये फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल भरकर लाए।
कांवड़ यात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती की झांकियां और नृत्य करते कलाकार सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कांवड़ियों को रास्ते में खिरिया हीर, गौंटिया, साहब गंज, भरगवां आदि गांवों में जलपान और भोजन कराया गया। कांवड़ यात्रा में मुकेश दीक्षित, नवीन श्रीवास्तव, अनमोल, नितेश दीक्षित, सत्येंद्र सिंह, श्याम वीर शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद