फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आठ कोच प्रशिक्षण देकर तैयार कर रहे खिलाड़ियों की पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की पौध तैयार की जा रही है। पूर्व में कोच के अभाव में खिलाड़ियों को मार्गदर्शन नहीं मिल रहा था। अब आठ कोच होने से विभिन्न खेलों में खिलाड़ी प्रशिक्षित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्व में हॉकी, फुटबाल, एथलेटिक्स समेत चार कोच थे। जबकि खिलाड़ियों की भरमार थी। उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से वे प्रतियोगिताओं में बेहतर खेल का प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने प्रयास कर चार कोच की और नियुक्ति करा दी।
ऐसे में तीरंदाजी, हॉकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी आदि खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को मिलने लगा है। रोजाना ही उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है। खेल अधिकारी के अनुसार, फुटबाल में 60, हॉकी में 55, एथलेटिक्स में 46, क्रिकेट में 104, तीरंदाजी में 30, कबड्डी में 46 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलास्तर पर खेल कराकर तैयारियों को परखा जाता है, साथ ही मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग भी कराया जाता है। जिला खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से प्रशिक्षण चल रहे हैं।

तैराकी का प्रशिक्षण भी होगा शुरू
हथौड़ा स्टेडियम में स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा है। यह मार्च-अप्रैल महीने में पूर्ण हो जाएगा। खेल विभाग के सुपुर्द होने के बाद तैराकी का प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। अभी तक सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें