जलालाबाद में कांवड़ियों को भोजन परोसते एसडीएम। संवाद
जलालाबाद। भगवान शिव के जलाभिषेक को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ धाम जाने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को सुबह से बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे से लेकर शाहजहांपुर हाईवे महादेव के जयकारों से गूंजने लगे। इस दौरान कांवड़ यात्रियों के लिए बझेड़ा चौराहे से लेकर बारह पत्थर तक कई जगह भंडारा आयोजित किए गए।
शुक्रवार को कोला मोड़ पर समाजसेवी राकेश सिंह बहुगुणा द्वारा आयोजित भंडारे का एसडीएम मधुसूदन गुप्ता और तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी ने भगवान की पूजा कर शुभारंभ किया और कांवड़ियों को भोजन प्रसाद परोसा। इस दौरान कौशल मिश्रा, अर्पित मेहरोत्रा, वीरेंद्र सिंह, गोपाल द्विवेदी, श्याम बाबू सिंह, प्रदीप मिश्रा, विनोद चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।