फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, रोशनी से जगमगाए सरकारी भवन

विज्ञापन
नगर निगम परिसर में स्थापित अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सरकारी और अर्द्धसरकारी भवनों के साथ शहीद पार्क और विभिन्न प्रमुख स्थलों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम ढलते ही कलक्ट्रेट, विकास भवन और एसपी कार्यालय रोशनी से जगमगा उठे। नगर निगम परिसर और काकोरी केस के अमर नायकों की प्रतिमाओं को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह 6:30 बजे बीएसए की निगरानी में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
इसके बाद 7:30 बजे मंडी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। टाउनहाल स्थित गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, डीएम, एसपी और नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

सुबह 7:45 बजे खिरनीबाग स्थित पार्क में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। वहीं सुबह 10:30 बजे पुलिस के रिक्रूट पुलिस लाइन से रामलीला मैदान पहुंचकर सलामी देंगे। शाम को गांधी भवन में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
15 अगस्त की पूर्व संध्या पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों को चेक करने के साथ प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो, तीन और चार पर यात्रियों के सामान की जांच की गई।
सुरक्षा टीमों ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम समेत अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने यात्रियों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
उधर, सदर और चौक कोतवाली पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने होटल और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों और व्यवस्थाओं की जांच की। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि चेकिंग अभियान में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली है।

नगर निगम परिसर में स्थापित अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं। संवाद

नगर निगम परिसर में स्थापित अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें