फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंतिम गेंद पर कांट स्ट्राइकर ने दर्ज की जीत

Wed, 08 Jan 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कैंट मैदान पर आयोजित कारगिल शहीद क्रिकेट लीग में मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट मैदान पर मयूर स्पोर्टिंग व मुमुक्षु आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कारगिल शहीद क्रिकेट लीग में मंगलवार को कांट स्ट्राइकर और शरद इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। कांट स्ट्राइकर टीम ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर लक्ष्य को प्राप्त कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए शरद इलेवन टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर कुल 135 रन बनाए। इसमें अंश ने 38, मनीष ने 25, सनी वर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया। कांट स्ट्राइकर के गेंदबाज सूरज ने पांच और मंगा ने चार विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांट स्ट्राइकर टीम ने रोमांचक मुकाबले के दौरान नौ विकेट खोकर अंतिम गेंद पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। मोहम्मद शहजाद ने 28, मंगा ने 18, मुकर्रम ने 16, प्रांजल ने 17 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच कांट स्ट्राइकर के खिलाड़ी मंगा को दिया गया। मैच के अंपायर सुधीर व महबूब, स्कोरर साहिल रहे। मैच का प्रारंभ मुमुक्षु आश्रम के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा ने करवाया। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि लीग में शरद इलेवन टीम पहले नंबर पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें