फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्य स्तरीय शतरंज में द्वितीय रहीं कंचन काे किया सम्मानित

विज्ञापन
ओशीन को मेडल पहनाते अति​थि। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
कांट। राजकीय इंटर काॅलेज की छात्रा कंचन मौर्य ने अलीगढ़ में हुई माध्यमिक विद्यालयों की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम की ओर से खेलते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उसे शनिवार को काॅलेज में हुए एक कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। पिछले दिनों हुई शतरंज की जनपदीय प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राएं कंचन, अरुणा देवी और श्वेता देवी विजयी रहीं। बाद में तीनों छात्राओं का जनपदीय टीम में चयन कर उन्हें पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर काॅलेज में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका दिया।
मंडलीय प्रतियोगिता में कंचन के चैंपियन बनने पर उसका राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम में चयन हुआ था। विजेता बनकर कॉलेज लौटी कंचन का प्रधानाचार्य ने स्वागत कर प्रशस्तिपत्र भेंट किया। इस अवसर पर खेल शिक्षक पवन कुमार राजपूत समेत कई शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


फोटो 9

स्कूल चैंपियनशिप में ओशीन ने जीता गोल्ड मेडल
शाहजहांपुर। गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में आयोजित 25वीं उत्तर प्रदेश स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में ओशीन ने तीन हजार प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।
कर्नल अकादमी ग्लोबल की कक्षा 11 की छात्रा ओशीन ने कोच हसविंदर की निगरानी में तैयारी की। प्रतियोगिता में ओशीन को इंडियन टीम के कोच दीपक दुबे ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले ओशीन एक दिन की एसपी रह चुकी हैं। उन्होंने अब तक 52 मेडल जीते हैं। संवाद

ओशीन को मेडल पहनाते अतिथि। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें