निगोही में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में कबड्डी में प्रतिभाग करता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। निगोही ब्लॉक में दो दिनी न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। कई स्पर्धाओं में बरीलालपुर और संडा खास के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई है।
शनिवार को 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में हर्षित प्रथम, भीम द्वितीय, रतन पाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग दौड़ में अनामिका प्रथम, देवकी द्वितीय, सीमा तृतीय रहीं। बालक-बालिका वर्ग खो-खो में संडा खास की टीम विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में बरीलालपुर और बालिका वर्ग में संडा खास की टीम जीती। वालीबॉल बालक वर्ग में संडा खास विजेता और खिरिया उपविजेता बनी। गोला फेंक में रतनपाल प्रथम, भीम द्वितीय, दिव्यांश तृतीय, लंबी कूद बालिका वर्ग में देवकी प्रथम, अनामिका द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता बच्चों को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह, वरिष्ठ शिक्षक सुरेश पाल सिंह ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पुत्तू लाल श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, आलोक कुमार, अमित गुप्ता, आजम खान आदि मौजूद रहे।