शाहजहांपुर। कॉलेज ऑफ नर्सिंग स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों के बीच एक सप्ताह की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बाजी मारी।
सोमवार को खेल स्पर्धा में मेडिकल के विद्यार्थियों ने अपना दम दिखाया। सर्वप्रथम 100 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ कराई गई। इसमें सार्थक सबसे तेज धावक बने। कमलेश ने दूसरा और उज्ज्वल ने तीसरा स्थान पाया।
बालिका वर्ग में पुनीता सबसे तेज दौड़कर पहले पायदान पर रहीं। खुशबू ने दूसरा और सपना ने तीसरा मुकाम पाया। कैरम पुरुष वर्ग में सुधांशु प्रथम, चंद्र प्रकाश द्वितीय व हरिश्याम तृतीय रहे। महिला वर्ग में ज्योति ने प्रथम, स्वप्निल ने द्वितीय व आयुषी ने तृतीय स्थान पाया।
इससे पहले प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने फीता काटकर खेलकूद का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास करता है। नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा पांडेय ने खेल भावना को बनाए रखने की अपील की। बताया कि खेलकूद में बीएससी नर्सिंग बैच 2022 से 2025 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
-
फोटो-23
वॉलीबॉल में सीनियर टीम ने जूनियर को हराया
जैतीपुर। लटूरी लाल इंटर कॉलेज में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 8 से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में शिवशांत, आदित्य कुमार, दीपक, राजू, शानू सिंह, मिथुन, उदय प्रताप सिंह का मुकाबला जूनियर वर्ग के अनुराग सिंह, पवन गुप्ता, अभय शर्मा, शोभित सिंह, कौशिक मिश्रा, प्रिंस, शौर्य प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह की टीम से हुआ।
सीनियर ने जूनियर टीम को 15-12 से हराया। सीनियर वर्ग में टीम के कप्तान शिवशांत व जूनियर में शौर्य प्रताप सिंह रहे। विजेता विद्यार्थियों को करकौर के प्रधान शिवसरन वर्मा ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। वहीं मैन ऑफ द मैच भानू सिंह को प्रधानाचार्य हिमांशु कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में उपेंद्र शर्मा, भगवान सिंह, रफी अहमद, रंजीत यादव, स्वतंत्र भारत सिंह, संदीप सिंह, बलवीर गुर्जर, अरुण गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार, सुरजीत सिंह आदि का योगदान रहा। संवाद
जैतीपुर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत : विद्यालय