फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला, सोमलता, माया देवी बनीं प्रधान

Tue, 04 Jul 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के तीन रिक्त पदों पर हुए उपचुनाव में महिलाओं ने जीत दर्ज की है। ग्राम पंचायत कंधरपुर अल्हादादपुर में कमला देवी प्रधान बनी हैं। उनको 442 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे श्रीचंद को 298 वोट मिले। इसके अलावा ऐचेलाल को 214 और धर्मेंद्र को 40 वोट मिले। गांव पिपरा जप्ती में सोमलता को जीत मिली। उन्हें 529 वोट मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी किरन को 331 वोट मिले।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भौरखेड़ा जिगनिया में प्रधान देवनरायन गंगवार की हत्या कर दी गई थी। इस सीट पर देवनरायन की पत्नी माया देवी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 750 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे अजय विक्रम को 573 वोट मिले। प्रत्याशी अशोक को एक भी वोट नहीं मिला। कृष्ण कुमार को सात, विमला देवी को पांच, रोशनलाल को 12, देवेश सिंह को 14 और अभिमन्यु को 14 वोट मिले। आरओ निखिल श्रीवास्तव ने विजेता प्रधानों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें