फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सड़ रही भूकंप पीड़ितों की खाद्य सामग्री

Mon, 17 Aug 2015 08:22 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे प्रशासन की अदूरदर्शिता कहें या फिर आवश्यकता का अभाव कि नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा जुटाया गया खाद्यान्न और बिस्किट के पैकेट गत दो माह से कलक्ट्रेट के अहाते में पड़े सड़ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब यह सारी सामग्री जिले के बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

नेपाल के काठमांडू शहर और आसपास भूकंप से जान-माल की भारी क्षति होने के बाद वहां के पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाने को डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कलक्ट्रेट में विशेष कैंप लगवाया था। इसमें विभिन्न संस्थाओं और औद्योगिक इकाइयों ने आटा, चावल, लइया, भुना चना, पोषक आहार की गोलियां, बिस्किट के पैकेट, तिरपाल, टार्च, माचिस आदि वस्तुएं भूकंप पीड़ितों में वितरण करने को उपलब्ध कराईं थीं।
तिरपाल, टार्च, खाद्यान्न, बिस्किट आदि से भरे दो ट्रक सामग्री गोरखपुर की रूपईडीहा सीमा के रास्ते नेपाल भेजी भी गई, लेकिन वहां राहत सामग्री वाले ट्रकों की लाइन लगने पर गोरखपुर प्रशासन ने ट्रकों को आगे जाने से रोक दिया। नतीजा यह हुआ कि जो सामग्री बाद मेें जमा हुई उसके बैग कलक्ट्रेट में डंप कर दिए गए। बारिश के सीजन में नमी से बिस्किट के पैकेट खराब होने लगे और अन्य खाद्यान्न चूहों का निवाला बनने लगा है। आपदा राहत प्रभारी नामित एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव के नेपाल जाने से जो राहत सामग्री बच गई, उसे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के प्रभावितों में बांटने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें