फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की कालाबाजारी रोकने को ब्लॉक स्तर पर खुले कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल में किसानों को यूरिया महंगे दामों पर खरीदने और साथ में जिंक पैकेट लेने को मजबूर किए जाने की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने उर्वरक वितरण प्रणाली पर निगाह रखने के लिए विकास खंड वार कंट्रोल रूम खोलकर वहां विभागीय अधिकारियों को प्रभारी के तौर पर नियुक्त कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार गोदामों में यूरिया समेत सभी जरूरी उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक है और विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को जोतबही में दर्ज क्षेत्रफल के अनुसार प्रति एकड़ दो बोरी यूरिया उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

यूरिया समेत अन्य रासायनिक उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं और सहकारी समितियों के सचिवों को निर्देश दिया है कि अपने वितरण रजिस्टर में किसानों के मोबाइल नंबर अवश्य लिखें, ताकि उनके द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक विक्रय का सत्यापन किया जा सके। पीसीएफ के जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि इफको से प्राप्त यूरिया प्राथमिकता के आधार पर पहले समितियों को उपलब्ध कराएं। यदि समितियां लेने से मना करें तो निजी क्षेत्र के विक्रेताओं को यूरिया सुलभ कराएं।

विकास खंड वार कंट्रोल रूम प्रभारी एवं उनके मोबाइल नंबर
ब्लॉक कंट्रोल रूम प्रभारी मोबाइल नंबर
बंडा राजकुमार चौहान 8218108219
खुदागंज दिगपाल सिंह 9675056283
ददरौल राजेंद्र सिंह 9917017718
कलान रामजी लाल 9012178784
निगोही छत्रपाल 8126529447
मिर्जापुर उमेश कुमार 9758311750
भावलखेड़ा सोमपाल सिंह 9720070671
मदनापुर कृष्ण पाल सिंह 9457176177
कांट विनेश कुमार 8449140225
जैतीपुर राम औतार 7525811398
खुटार ओम प्रकाश सिंह 9761359561
पुवायां सुरेंद्र सिंह 9568228577
जलालाबाद अजयवीर सिंह 9450730023
तिलहर विजय गंगवार 7905586277
सिंधौली अरविंद राव 8939990931

जिले में किसी उर्वरक की कोई कमी नहीं है। खरीफ के लिए निर्धारित लक्ष्य 74218 टन के सापेक्ष 65238 टन यूरिया उपलब्ध है और 15 अगस्त तक 48013 टन वितरित हो चुकी है। किसानों के स्तर से किसी विक्रेता की शिकायत मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर कराई जाएगी। किसान भाई कोई दिक्कत होने पर जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम (05842-222192) पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सीधे उनसे भी मोबाइल नंबर 9792131521 पर संपर्क कर समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें