फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा और पावर कारपोरेशन अधिकारियों पर बरसे मंत्री खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को दोपहर विकास भवन सभागार में हुई सामान्य बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग और पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी अपनी लचर एवं दोषपूर्ण कार्य प्रणाली के लिए जन प्रतिनिधियों के निशाने पर रहे। विधायकों और पंचायत सदस्यों ने बिजली और शिक्षा से संबंधित शिकायतों को लेकर हंगामा किया तो नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बीएसए राकेश कुमार पर सवालों की झड़ी के साथ फटकार लगाते हुए अमान्य स्कूल तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। इसी मौके पर सर्वसम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव को राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान के सापेक्ष कार्य योजना बनाने का अधिकार दिया गया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चली बैठक में जलालाबाद के सपा विधायक शरदवीर सिंह को छोड़कर जिले के शेष पांचों विधायक, एमएलसी अमित यादव रिंकू एवं संजय मिश्रा और अन्य पंचायत सदस्य एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान कृषि, आपूर्ति, समाज कल्याण, नहर, जल निगम आदि कई विभागों के कार्यों की समीक्षा हुई, लेकिन अधिकांश समय बेसिक शिक्षा विभाग और बिजली महकमे की चर्चा मेें बीता। कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस और जलालाबाद के पंचायत सदस्य ब्रजेंद्र सिंह यादव ने बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों पर आपत्ति दर्ज कराई। अन्य सदस्यों ने समर्थन कर एक साथ अपनी बात कहनी चाही तो सभागार में शोर शराबा होने लगा। अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार से जवाब चाहा। बीएसए ने बताया कि मान्यता के बगैर चलाए जा रहे 351 स्कूल बंद कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई अमान्य स्कूल पाए जाने पर उससे दस हजार रुपये प्रतिदिन जुर्माना लिया जाएगा। चर्चा मेें हस्तक्षेप करते हुए मंत्री खन्ना ने बीएसए को अनधिकृत स्कूल तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए।
जन प्रतिनिधियों ने ऐसे कई गांवों के नाम गिनाए, जहां बिजली लाइन तैयार नहीं हुई, लेकिन कनेक्शन लेने वालों को बिल जारी कर दिए गए। पावर कॉरपोरेशन का कोई अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने और बिजली विभाग की समीक्षा के लिए चार सितंबर को पुन: बैठक करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक मानवेंद्र सिंह, रोशन लाल वर्मा एवं चेतराम समेत पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख एवं विभिन्न विभागों केे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें