शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली रेती रोड पर कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ट्रायल होगा। जिला स्तर से मंडल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिलास्तर पर ट्रायल होगा। यहां से चयनित होने वाले खिलाड़ियों को 22 सितंबर को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ट्रायल 22 सितंबर को शाम चार बजे होगा।
15 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
मयूर स्पोर्टिंग की ओर से कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट जीएफ कॉलेज व कैंटोनमेंट मैदान पर 15 अक्तूबर से खेला जाएगा। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी।