शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के एमए अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज का दोनों विषयों में परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
अर्थशास्त्र में संध्या गुप्ता ने 7.31 सीजीपीए के साथ प्रथम, सानिया आरिफ ने 7.20 सीजीपीए के साथ द्वितीय और प्राजंलि गुप्ता ने 7.14 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजनीति विज्ञान में ज्योत्स्ना पांडेय ने 7.62 सीजीपीए के साथ प्रथम, दामिनी शुक्ला ने 7.41 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा प्रांजल रस्तोगी ने 7.39 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों की सफलता पर प्रो. आरके आजाद, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, प्रो. आदित्य सिंह, डॉ. रामशंकर पांडेय, डॉ. पूजा वाजपेयी, सीतू शुक्ला, व्याख्या सक्सेना, दीपक दीक्षित, चंदन कुमार और मोनू कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। संवाद
संध्या गुप्ता