शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बाल अपचारी निरुद्ध किए हैं। उनके पास से सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद हुई है।
थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि सिउरा गांव के विजराम के घर छत के रास्ते घुसकर चोरों ने जेवर व नकदी चोरी कर ली थी। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो बाल अपचारियों को दबोचा। उनके पास से नकदी व जेवर बरामद हुए हैं। दोनों ने वारदात की बात स्वीकार की है। संवाद