पुवायां (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 16 वर्षीय पुत्री को ले जाने के मामले में पुलिस ने नामजद किशोर को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। यहां से उसे बाल संरक्षण भेज दिया गया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्री को लखीमपुर के एक गांव का किशोर तीन सितंबर को शादी करने के लिए कहीं ले गया। काफी तलाश करने पर भी पुत्री का पता नहीं चल सका। पुलिस ने किशोरी का पता लगा लिया था, किशोरी वन स्टॉप सेंटर में है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि किशोर को खुटार पुवायां मार्ग पर गुटैया पुल के पास से पकड़ लिया गया है। संवाद