फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविदा विद्युत कर्मी की मौत के बाद अवर अभियंता निलंबित, जेई संवर्ग ने जताया विरोध

Fri, 21 Nov 2025 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में अवर अभियंता को निलंबित किए जाने पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। उन्होंने अवर अभियंता पर हुई कार्रवाई को अनुचित बताया और अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर निलंबन वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध जताया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत संविदाकर्मी सुदेश की करंट की चपेट में आने से मौत होने के मामले में अवर अभियंता नरेंद्र कुमार को अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार ने निलंबित कर दिया। कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने सांकेतिक विरोध जताते हुए एसई को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


15 नवंबर की शाम बिजली आपूर्ति ठीक करते समय करंट लगने से झुलसे संविदा लाइनमैन सुदेश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया था। परिजनों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में अवर अभियंता नरेंद्र कुमार की लापरवाही मानते हुए एसई ने उन्हें निलंबित कर दिया। 

अधीक्षण अभियंता को दिया ज्ञापन 
इस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारी कृष्णानगर स्थित एसई कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां सांकेतिक विरोध दर्ज करते हुए अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि दुर्घटना दुखद व संवेदनशील है। प्रकरण में बिना जांच के जेई नरेंद्र कुमार का निलंबन अनुचित है। 
विज्ञापन


एसई ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया। जेई संवर्ग ने निर्णय किया कि निलंबन वापस नहीं होने पर 25 नवंबर से दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सचिव केके पटेल, आनंद केसरी, दिनेश कुमार, आदर्श कुमार, जगदीश सिंह, सत्यपाल सिंह, ब्रजेश कुमार और सागर राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें