फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार चालक ने एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता...10 हजार का चालान

विज्ञापन
शहर में एंबुलेंस को रास्ता नहीं दे रहा कार चालक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार चालक ने मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया। कई किलोमीटर तक जब एंबुलेंस कार के कारण रफ्तार नहीं पकड़ सकी तो चालक के अंदर से वीडियो बना लिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने संज्ञान लिया और कार का दस हजार रुपये का चालान किया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

मामला बुधवार की रात का है। एम्बुलेंस चालक एक महिला मरीज को लेकर अस्पताल जा रहा था, लेकिन कच्चा कटरा के पास से एक कार सवार ने एम्बुलेंस चालक को रास्ता नहीं दिया। एम्बुलेंस चालक ने हार्न बजाकर रास्ता मांगा, लेकिन कार चालक ने इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया।
चार-पांच किलोमीटर तक एंबुलेंस चालक हार्न बजाता रहा। इस कारण मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार एंबुलेंस चालक ने कार के आगे निकलने की कोशिश भी की, लेकिन हर बार कार बीच में आ गई और एंबुलेंस चालक को ब्रेक लेना पड़ा। वायरल वीडियो पांच मिनट 49 सेकंड का है।
विज्ञापन

वीडियो एम्बुलेंस चालक के पास बैठे व्यक्ति ने बनाया है। यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि आपातकालीन वाहन को रास्ता न देने की धारा में दस हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई है। एप के माध्यम से जानकारी हुई है कि कार तिलहर के मोहल्ला पचासा के इंद्र प्रताप की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें