फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स से जूनियर डॉक्टर ने की छेड़खानी

Sun, 02 Mar 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने जूनियर डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और हाथापाई करने की भी बात कही है। इस मामले में प्राचार्य ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। वहीं, स्टाफ नर्स की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गैर जनपद में रहने वाली स्टाफ नर्स ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की रात करीब पौने दो बजे वह वार्ड में ड्यूटी पर अकेली थीं। आरोप है कि उसी समय जूनियर रेजीडेंट डॉ. नीरज दीक्षित शराब के नशे में धुत होकर वहां आए और उनसे छेड़खानी करने लगे। शोर-शराबा सुनकर उनके सहकर्मी व वार्ड बॉय मौके पर आ गए।
इस बीच स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर हाथापाई और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया। दूसरे डॉक्टरों ने बीचबचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चला गया। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर डॉ. नीरज दीक्षित के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 352, 351-3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
मरीज को भर्ती करने को लेकर हुई थी कहासुनी
-मरीज को भर्ती करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने की बात कही जा रही है। बताते हैं कि डॉक्टर ने मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया था, जिसे स्टाफ नर्स ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। इस मामले में दोनों ही पक्षों ने प्राचार्य को पत्र देकर शिकायत भी की थी। बाद में स्टाफ नर्स ने चौक कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी।

मामला जानकारी में आया था। जांच के लिए डॉ. सरोज कुमार व मेंटर ललित यादव की टीम गठित कर दी गई है। टीम दोनों पक्षों का बयान लेकर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
=========
सीएमएस की उपस्थिति में हमारी स्टाफ नर्स से वार्ता हो गई है। हमने आपसी मतभेद खत्म कर लिए हैं। हमारे बीच अब कोई विवाद नहीं रह गया है।
-डॉ. नीरज दीक्षित, जूनियर रेजीडेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें