फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार संघर्ष समिति का कलक्ट्रेट में धरना शुरू

Tue, 16 Jun 2015 11:26 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगेंद्र की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और दिवंगत पत्रकार के घरवालों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने आदि मांगों को लेकर शाहजहांपुर पत्रकार संघर्ष समिति ने मंगलवार से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। सपा से निष्कासित पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह और भाजपा नेता रागिनी सिंह ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

जगेंद्र की मौत के मामलों में उनके घरवालों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने सोमवार शाम आपात बैठक करके पत्रकार संघर्ष समिति गठित की। समिति के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के प्रस्ताव पर सभी ने क्रमिक धरना शुरू करने का निर्णय किया। इसी फैसले को मूर्त रूप देते हुए पत्रकार सुबह दस बजे से कलक्ट्रेट परिसर में जमा हुए और वहां बैनर लगाकर धरना प्रारंभ कर दिया।
धरना स्थल पर पत्रकारों को समर्थन देने के लिए हाल ही में सपा से निष्कासित पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह और तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं रागिनी सिंह भी पहुंची। दोनों नेताओं ने जगेंद्र की मौत के मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपी राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और पुलिस वालों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन-पुलिस के अधिकारी सत्ता पक्ष और राज्यमंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति से जुड़े पत्रकारों ने प्रधानमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने, हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, दिवंगत पत्रकार के घरवालों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। पत्रकारों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखा जाएगा।
धरना और समर्थन देने वालों में राजेंद्र बाबा, कृष्णकांत भट्ट, मनोज मिश्र, गोविंद अवस्थी, सलमान खान, मुकेश श्रीवास्तव, संजय मिश्र, अतीक अहमद, मुनीशचंद्र मिश्र, शान मोहम्मद, आशीष शर्मा, सुशील शर्मा, रमेश कनौजिया, कैलाश प्रजापति, रामनरेश रस्तोगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें