फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

Sat, 07 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त निदेशक शनिवार को दोपहर अचानक अस्पताल पहुंच गये। उनके पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए खामियां पाए जाने पर चिकित्सधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरेली से लखनऊ जाते समय संयुक्त निदेशक वीवी शर्मा दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक तिलहर के सरकारी अस्पताल जा पहुंचे। आते ही उन्होने ओटी कक्ष, दवाई कक्ष, वार्डो व शौचालय आदि का निरीक्षण किया। वार्डो में वेडो पर चादरे न बिछी होने तथा शौचालयों में साफ  सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया द्वारा अस्पताल के रैन वसेरा में कुछ स्टाफ  कर्मियों के निवास होने के बाबत पूछे गए प्रश्न पर निदेशक ने इस बारे में सीएमओ से जबाव सवाल करने की बात कही। इस मौके चिकित्साधीक्षक डा. सूर्य कुमार गंगवार सहित अन्य स्टाफ  मौजूद रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें