फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

Sat, 07 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
चंदू
विज्ञापन
आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा में राशन कोटेदार की दुकान का छज्जा गिरने से घायल किशोर अमन ने भी जिला अस्पताल में शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। घरवालों ने इलाज में लापरवाही और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। घरवाले बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे 14 वर्षीय अमन पुत्र मुनव्वर अपने साथी चंदू पुत्र अजीम और रजीद के साथ कोटेदार की दुकान पर राशन लेने गया था। जब वे लाइन में लगे थे तभी दुकान का नवनिर्मित छज्जा टूटकर उनके ऊपर गिर गया। मलबे के नीचे दबकर चंदू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अमन और रजीद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तड़के अमन ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत पर परिवार के लोग भड़क गए। पहले तो डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, फिर मुआवजेे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। चौकी पुलिस ने परिवार के लोगों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। थानाध्यक्ष हरीश राजपूत ने बताया कि मृतक बच्चों के परिवार वाले बेहद गरीब हैं। उनकी आर्थिक मदद के लिए मोहल्ले वाले और कोटेदार आपस में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें