फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
संजय कुमार सरस्वती कॉलेज में मेधावियों को सम्मानित करते अति​​थि। स्रोत: स्कूल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल राकेश कुमार व विशिष्ट अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणामों की जानकारी दी। इसके बाद इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आशीष कुमार श्रीवास्तव को 11 हजार व हाईस्कूल में जिले में चतुर्थ रहने वाले छात्र वीरेंद्र पाल व दसवां स्थान पाने वाले आशीष कुमार को 11 सौ रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिला स्तर पर तीरंदाजी, बैडमिंटन के विजेता भी सम्मानित किए गए। प्रबंधक राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना, कोषाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गर्ग,उप प्रधानाचार्य बसंत कुमार त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें