फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जल्द ही चिलौआ और बंथरा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं वाला स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद के चिलौआ और ददरौल के बंथरा में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। दोनों ही स्कूलों का प्रस्ताव बनाकर बीएसए ने परिषद को भेज दिया है। मॉडल स्कूल में आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। यहां पर प्री-प्राइमरी से बारहवीं तक पढ़ाई का इंतजाम होगा।
विज्ञापन

तिलहर विधानसभा के कजरीनूरपुर में रविवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सांसद अरुण सागर और तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा के साथ मॉडल स्कूल का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही बीएसए ने चिलौआ और बंथरा में मॉडल स्कूल का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। पांच एकड़ से अधिक जमीन पर बनने वाले स्कूलों पर 30 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
24 करोड़ से भवन तैयार होगा, साथ ही छह करोड़ से प्रयोगशाला, लाइब्रेरी समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा पुवायां और सदर विधानसभा क्षेत्र में भी स्कूल के लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द ही भेजा जाएगा। विद्यालय में कांवेंट की तरह शिक्षा दी जाएगी। इससे शिक्षा की व्यवस्था में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें