फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू अध्यक्ष का फूंका पुतला

Sun, 14 Feb 2016 08:14 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ने प्रदेश सचिव सुबोध प्रताप सिंह के नेतृत्व में सुदामा स्कूल चौराहा पर जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया और सीताराम येचुरी के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस अवसर पर फ्रंट के प्रदेश सचिव ने कहा कि दिल्ली में जेएनयू राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का अड्डा बन गया है। आतंकी अफजल गुरु को महिमामंडित कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। देश के गद्दारों को कभी माफ नहीं किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष भरत श्रीवास्तव ने कहा कि जेएनयू अध्यक्ष को देशनिकाला देकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में सत्यम दीक्षित, शारिक खान, रामजी मिश्रा, राहुल, पुष्कर पटेल, अमित, तौशीफ, प्रियम द्विवेदी, अभिषेक दीक्षित, मयंक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देशद्रोहियों का समर्थन किए जाने का विरोध जताया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कांगे्रस कार्यालय के सामने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। एसएस कॉलेज इकाई अध्यक्ष अमन रावत और मंत्री प्रखर अवस्थी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देशद्रोहियों का समर्थन करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन करने वालों में ऋषभ तिवारी, शिवांशु शुक्ला, सत्यम पंडित, कुशाग्र, आदित्य, कुलश्रेष्ठ त्रिवेदी, अभय सिंह, सत्यम सिंह, जीवपाल, ललित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें