थाना कांट क्षेत्र के मोहल्ला शेरबाड़ा निवासी हिकमत अली के बेटे मंसूर अली की छह मार्च को शादी है। दिन में करीब 11 बजे मंसूर अपनी मां मुनीजा और चचेरे भाई कमर अली के साथ बाइक से गांव नवादा अपने बहनोई सगीर के घर शादी की दावत देने जा रहा था। कांट रोड पर गांव रमापुर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया।