फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परशुराम जन्मस्थली पहुंचे जितिन, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जलालाबाद में परशुराम जन्मस्थली पहुंचकर अ​धिकारियों को निर्माण कार्य से संबं​धित निर्देश देते के
विज्ञापन
जलालाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने परशुराम जन्मस्थली पहुंचकर मंदिर प्रांगण तथा रामताल में सुंदरीकरण से जुड़े विभिन्न तरह के चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को कला से जुड़े कार्य वाराणसी व अयोध्या में काम कर चुके आर्टिस्ट से कराने के निर्देश दिए। जितिन ने यूपीपीसीएल व सीएंडडीएस के अधिकारियों के साथ अलग कमरे में बैठक कर निर्माण संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे यहां पहुंचे राज्यमंत्री ने पहले रामताल में सुंदरीकरण के अब तक हो चुके कार्यों को लेकर जानकारी ली। राज्यमंत्री ने सीएंडडीएस के अभियंता सऊद से रामताल के अलावा अन्य स्थानों पर बाउंड्रीवॉल पेंटिंग का कार्य अयोध्या व वाराणसी में काम करने वाले आर्टिस्टों से कराने के लिए कहा।
राज्यमंत्री ने टॉयलेट ब्लाॅक, सत्संग भवन, आरसीसी रोड व नाला निर्माण का जायजा लिया। राज्यमंत्री ने जो कार्य शेष हैं, उनके बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा उनका डिजाइन प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, आकर्षक तथा समयावधि में पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महंत सत्यदेव पांडे ने पूजा अर्चना कराई। पूर्व में राज्यमंत्री का लोगों ने स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न आदि भेंट किए। इस दौरान अवधेश दीक्षित, विनीत मिश्रा, कौशल मिश्रा, विनय शर्मा, गोपाल द्विवेदी, रामू अग्निहोत्री, भूपेंद्र सिंह भन्नू, अमित सिंह, प्रदीप मिश्रा, चेयरमैन शकील खां आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की अपील का दिखा प्रभाव



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल बचाने के लिए की गई अपील का असर केंद्रीय मंत्री के शुक्रवार हुए दौरे में देखने को मिला। परशुराम जन्मस्थली पहुंचे जितिन प्रसाद के साथ केवल दो गाड़ियां थीं। इलेक्ट्रिक कार पर वह खुद सवार थे जबकि दूसरी गाड़ी पर स्टाफ तथा अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें