फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र प्रसाद का जयंती पर किया गया भावपूर्ण स्मरण

Thu, 12 Nov 2015 11:26 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद उर्फ बाबा साहब की 79वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने बृहस्पतिवार को उनका भावपूर्ण स्मरण किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसाद भवन के अहाते में स्थित उनकी समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में गोष्ठी करके जिले के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की और राजनीति के माध्यम से नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा करते रहने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार को भोर होते ही पिता की समाधि पर पहुंचे और पुष्प चढ़ाकर उन्हें मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच, कांग्रेसजनों ने टाउनहाल के पार्टी कार्यालय राजीव भवन में दिवंगत नेता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि बाबा साहब ने अपने कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्व के बूते जिले के नाम देश-दुनियां में रोशन किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि स्व. जितेंद्र प्रसाद ने अपने प्रयासों से जिले में इतने दूरगामी विकास कार्य कराए कि उनका लाभ जिले की जनता को पीढ़ियों तक मिलता रहेगा। शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने बाबा साहब की राजनीतिक समझ की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि उच्च नैतिक मानदंडों पर आधारित अपने आदर्शों और प्रतिभा के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

बाद में कांग्रेसजन कार्यालय से चलकर प्रसाद भवन परिसर स्थित दिवंगत नेता की समाधि पर पहुंचे और वहां शीश नवाकर स्व. प्रसाद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प किया। गोष्ठी में पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, रामनाथ बघेला, शाहिद अनवर कुरैशी, विनीत मिश्र, फहीमउज्जमा खां, कृष्ण विनोद मिश्र, रजनीश गुप्ता, विश्वदीप अवस्थी, विनीत त्रिपाठी, अनूप वर्मा, अश्विनी द्विवेदी, शारदा थापा, सुनीता सिंह, रोहित सिंह, वंदना सक्सेना, कुसुमलता कठेरिया, अतित बागी, फुरकान अहमद कुरैशी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें