फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध और मिठाइयों के 15 नमूने जांच को सील

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर खान-पान की वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दस से 14 अगस्त तक चलाए गए सैंपलिंग के विशेष अभियान के तहत दूध, खोया मिठाई, बूंदी लड्डू आदि के 15 नमूने सील किए गए। यह सभी नमूने जांच के लिए लखनऊ की राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा ने बताया कि बाजारों में भ्रमण के दौरान केरूगंज खोया मंडी में चेकिंग की गई। वहां मावा मेें कोई कमी नहीं मिली, लेकिन शहर समेत जिले में विभिन्न स्थानों की दुकानों पर करीब एक क्विंटल छेना मिठाई दूषित पाए जाने पर नष्ट करा दी गई। उन्होंने बताया कि जनवरी से अभी तक विभिन्न वस्तुओं के एक सौ से अधिक नमूने लिए गए। इनमें लगभग 50 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट मेें करीब 30 नमूने फेल हुए हैं और ऐसे मामलों में विक्रेताओं के खिलाफ विभाग के न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम प्रशासन के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धाराओं में वाद दायर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें