दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात से जिले का वातावरण खुशनुमा हो चला है। एक ओर जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं पौध रोपित करने का पुनीत कार्य भी जोरशोर से होने लगा है। मौसम को देखते हुए जिले में शुरू किए गए वन महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
जीएफ कॉलेज में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया, इसका उद्घाटन महाविद्यालय अध्यक्ष सैयद मोईनुद्दीन मियां ने पौध रोपित कर किया। उनके साथ प्रबंधक मलिक अब्दुल वाहिद खां, प्राचार्य डॉ. अकील अहमद, शकील अंसारी, शाहनवाज खां समेत स्टाफ के सदस्यों ने फलदार, छायादार, औषधीय आदि प्रजातियों की कीमती पौध रोपित की। महाविद्यालय परिसर में डॉ. अनवर मसूद, मुख्य रूप से अमलतास, लीची, संतरा, कीनू, टिकोमा, बांस, गुग्गुल, नीम, जामुन, करौंदा, अनार, नींबू, अमरूद, शीशम, गुलमोहर, बेरी, केला आदि की करीब ढाई सौ पौध रोपित हुई। पौधरोपित करनेव वालों में डॉ. अनवर मसूद, डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. जमील अहमद, डॉ. अब्दुल मोमिन, डॉ. मो. तारिक, डॉ. सुहेल, सैयद अनीस अहमद आदि शामिल रहे।
इधर, श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में पौधारोपण सप्ताह के अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों ने पौध रोपित की। प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह की देखरेख में बाबूराम भारती, उमेश दीक्षित, रामनयन वर्मा, आशाराम, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. श्वेता सिंह, मो. कमर, अनिल मालवीय आदि ने छात्रों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।