फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर पर प्रेतात्मा का डर दिखाकर महिला के लाखों के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नेटवर्किंग संस्था में काम करने वाली महिला को झांसे में लिया, पुलिस ने तीन लोगाें के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


शाहजहांपुर/रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के गांव गुर्री निवासी मुकेश की पत्नी गीता देवी के घर पर पर प्रेत-आत्मा का साया बताकर तीन लोग उसके घर से लाखों रुपये के जेवर ले गए। होश में आने पर महिला ने साथ काम करने वाली महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की सीसी फुटेज भी पीड़िता के पास है।
गांव की रहने वाली गीता देवी राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नेटवर्किंग संस्था में काम करती हैं। उनके साथ फकरगंज निवासी रेनू भी कार्यरत हैं। गीता देवी ने रोजा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 जुलाई की शाम वह रेनू के साथ शाहजहांपुर से ऑटो से घर लौट रही थीं। ऑटो में बैठे दो अज्ञात व्यक्ति बातचीत करने लगे। गुर्री रोड पर उतरने के बाद दोनों अज्ञात व्यक्ति और रेनू भी उनके साथ उतरे। आरोप है कि युवकों ने उनके घर पर प्रेतात्मा का साया होना बताया। कहा कि उसे हटाने की जरूरत है। रेनू ने भी उनकी बात का समर्थन किया, जिससे वह उनके झांसे में आ गईं और सभी को घर ले आईं।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद एक आरोपी ने उनके चेहरे के सामने रुमाल लहराया, जिससे वह सुधबुध खो बैठीं। इसी दौरान आरोपियों ने अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। आभूषणों में हार, पेंडल, मांग टीका, अंगूठियां, झुमके, कुंडल, पायल, हाथफूल, कमरबंद आदि शामिल थे। घटना के बाद रेनू भी वहां से चली गई। गीता देवी ने बताया कि उसे संदेह है कि इस वारदात में रेनू की भी भूमिका हो सकती है। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि पूरी घटना घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें