फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पार करते वक्त साइकिल सवार की रोडवेज बस से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। रावतपुर की बाजार से सब्जी खरीदकर बुधवार की शाम करीब चार बजे साइकिल से घर लौट रहे गांव पर्वतपुर निवासी राकेश वर्मा (45 वर्ष) की लिपुलेख-भिंड हाईवे पार करते वक्त रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज बस लेकर उसका चालक भाग गया।
विज्ञापन

राकेश वर्मा रावतपुर से सब्जी लेने के बाद हाईवे के महुआ मोड़ के पास डिवाइडर पर बने कट को पार कर जैसे ही अपनी लेन में पहुंचे, उसी दौरान जलालाबाद से आ रही रोडवेज बस उनकी साइकिल से टकरा गई। वह साइकिल सहित सड़क पर गिर गए और बस का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। खेती करने वाले राकेश अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटों और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि बस चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें