फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के लॉकर से लाखों के जेवरात गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बैंक के लॉकर से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात एवं जरूरी कागजात गायब होने का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मौजमपुर निवासी संजीव अग्रवाल के मुुताबिक तिलहर की एक बैंक शाखा में उनका लॉकर है। मंगलवार को वह लॉकर खोलने के लिए गए तो वह पहले से खुला मिला और उसमेें रखा सामान गायब था। इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को दी तो अफरा-तफरी मच गई। शाखा प्रबंधक के अवकाश पर होने के कारण संबंधित अधिकारी पल्ला झाड़ते नजर आए। उन्होंने शिकायती पत्र बैंक अधिकारियों को देते हुए कहा कि लॉकर में दो सोने के हार, सोने की 6 चूड़ी, चार सोने की चेन, 3 जोड़ी सोने के कुंडल, 4 जोड़ी झाले, 6 अंगूठी सहित करीब 500 ग्राम जेवरात थे। इसके अलावा मकान के कागज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी रखे थे। इसके बाद उन्होंने कोतवाल सुनील अहलावत को मामले की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, बैंक मैनेजर के अवकाश पर होने के कारण उनसे कोई बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें