फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी पर मारपीट, सोने की चेन और 95 हजार रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। मंगलवार दोपहर बाद बाइक एजेंसी मालिक और ग्राहक के बीच जमकर मारपीट हो गई, इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष ने लूट तो दूसरे ने जनलेवा हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी शैलेश वैश्य ने पुलिस को बताया कि उनकी पुवायां में बाइक की एजेंसी है। दोपहर बाद तीन बजे वह दुकान पर थे। इस बीच गांव नगरिया प्रयागपुर निवासी शिशुपाल, सुभाष, विनीत, उदासी, मुन्नी और अज्ञात लोग एजेंसी पर आकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने सोने की चेन, जेब में रखे 95 हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर स्कूटी की सर्विस करा रहे अधिवक्ता सुनील सिंह आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई और उनसे भी सोने की चेन और 32 सौ रुपये लूट लिए।
वहीं सुभाष सिंह और विनीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह बाइक की सर्विस कराने शैलेश की एजेंसी पर गए थे। शैलेश ने उसकी बाइक खड़ी करा ली और दो घंटे बाद आने को कहा। ढाई बजे पहुंचे और सर्विस के बारे में पूछा तो शैलेश, हिमांशु गुप्ता गाली गलौज करने लगे। फिर विनीत के सीने पर लाइसेंसी असलहा रखकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जो मिस हो गया। इसके बाद बट मारकर घायल कर दिया गया। शैलेश ने अपने साथियों सुनील सिंह आदि को फोन कर बुला लिया। सुनील सिंह ने मारपीट कर राइफल से फायरिंग कर दी। शैलेश के पिता ने भी जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें