फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सराफ पर नकली कुंडल सोने का बताकर बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। एक सराफा व्यापारी पर नकली कुंडल सोने का बताकर बेचने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

परमानंदपुर गांव के मनोज मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने करीब चार वर्ष पूर्व 12357 रुपये में नगर के एक सराफा काराेबारी से चार ग्राम सोने के कुंडल खरीदे थे। समय बीतने के बाद उन्हें रुपयों की आवश्यकता हुई और वह कुंडल गिरवी रखने एक दुकानदार के पास पहुंचे। उसने कुंडल नकली बताकर उन्हें लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कुंडल बेचने वाले व्यापारी से कहा तो उसने डांंटकर भगा दिया। हालांंकि, मामला पुलिस तक पहुंचने पर सराफा कारोबारी ने मामला शांत करने की गरज से मनोज को दो ग्राम सोने के कुंडल लौटा दिए। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार मामले में तहरीर प्राप्त हुई है, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें