फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन टीम ने फिर दर्ज किए बयान

Thu, 05 Nov 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए टाइम कीपर के मामले में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को फिर जांच की। टीम ने बस अड्डे पहुंचकर एआरएम अरुण कुमार और डिपो प्रभारी मृदुल सिंह के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर जरूरी जानकारियां जुटाईं।
पिछले महीने एंटी करप्शन टीम ने चालक की उपस्थिति दर्ज करने के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टाइम कीपर नृपेश सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जेल भेज दिया गया था। मामले की जांच के दौरान इससे पहले एआरएम समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को टीम के दोबारा रोडवेज बस अड्डे पहुंचने से कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने एआरएम अरुण कुमार और डिपो प्रभारी मृदुल सिंह से मामले के संबंध में पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। अन्य कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई गई। बताया गया कि मामले में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पूछताछ के लिए बरेली बुलाया जाएगा। टीम की जांच आगे भी जारी है। एआरएम ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को आकर बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें