शाहजहांपुर। होली से पहले जिले के परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए सुखद खबर आई है। जिले की 7668 रसोइयों के खाते में जनवरी का मानदेय व साड़ी यूनिफाॅर्म के लिए धनराशि भेज दी गई है।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि होली के दृष्टिगत समय से भुगतान सुनिश्चित कराया गया है। जनवरी के मानदेय के रूप में एक करोड़ 53 लाख 36 हजार रुपये का बजट रसोइयों के खातों में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त साड़ियों के लिए प्रति रसोइया 500 की दर से 38 लाख 34 हजार की धनराशि भी सीधे खातों में भेजी गई है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी भुगतान डीबीटी माध्यम से पारदर्शी ढंग से किए गए हैं, जिससे रसोइयों को त्योहार से पूर्व आर्थिक सहयोग मिल सके।