शाहजहांपुर। पछुआ हवा के चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। वायुदाब सामान्य है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। संवाद