शाहजहांपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की एक बैठक शनिवार को जिला सचिव राजीव सिंह के आवास मोहल्ला गोविंदगंज में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक में प्रतापगढ़ के कुंडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया की ओर से आयोजित होने वाली कथा में शाहजहांपुर से करीब 500 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला प्रधान महासचिव विवेक सिंह चौहान, बीवी सिंह चंदेल, अंकित सिंह, त्रिवेंद्र विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद