फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मंगलवार को कछियानी हनुमान मंदिर पर भारी भीड़ उमड़ने पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीओ परमानंद पांडेय व कोतवाल हरपाल सिंह बालियान पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और हाईवे से भीड़ को हटवाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने मंदिर के श्रद्धालुओं और महंत को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को हाईवे पर कछियानी स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की भनक लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां मंदिर से हाइवे तक लगी भीड़ को पुलिस ने न केवल हटवाया बल्कि मंदिर के महंत और आने वाले भक्तों से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि तिलहर के पूर्वी तिराहे पर लगने वाली मंगल बाजार में बिना मास्क लगाए लोगों की भारी भीड़ को प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। इसी तरह बिरिया बाबा के लगने वाले मेले में भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। उधर पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे ने कहा है कि किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन सभी को कराना सुनिश्चित किया जाएगा। सभी लोग गाइडलाइन का पालन अवश्य करें अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें