मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लग गया। दोपहर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू लग चुका है। इसकी वजह से रात के वक्त वाहनों का आवागमन कम हो जाता है। रातभर जहां-तहां रुके हुए वाहन सुबह के वक्त चलना शुरू होते हैं। इस वजह से नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इसी के चलते मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। इसके चलते वाहनों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा। सुबह से लगे जाम को सामान्य होने में तीन से चार घंटे लग गए। करीब 12 बजे तक वाहनों को जाम से राहत मिल सकी।