फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन बाजार बना झंडा कलां, घंटाघर रोड पर रोज लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के झंडा कलां मोहल्ले में सड़क पर ही दोपहिया वाहनों का बाजार सजने से लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को भी लाल इमली चौराहा से घंटाघर को जाने वाली मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा रहा। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हर बुधवार को झंडा कलां मोहल्ले में पुराने दोपहिया वाहनों का बाजार सजाया जाता है। जहां दोपहिया वाहनों की खरीद-बिक्री होती है। जिसको लेकर रोड़ के दोनों तरफ ही दोपहिया वाहनों को लाइन से खड़ा कर दिया जाता है। सुबह से ही दोपहिया वाहनों को खरीदने वालों का आना शुरू हो जाता है और देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। रोड़ पर ही बाजार लगने से इस रोड़ पर जाम लगना आम बात हो गई है। खासतौर से बुधवार वाले दिन तो झंडा कलां के पास से गुजरना और भी दिक्कत भरा हो जाता है। जाम लगने के कारण घंटों लोगों को परेशान होता पड़ता है। जिस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। बुधवार को भी इस रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे लोग इसके लिए आरटीओ को जिम्मेदार ठहराते रहे। कुछ लोगों ने सड़क पर ही दोपहिया वाहनों बाजार लगाए जाने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें