फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईजीआरएस में जलालाबाद ने प्रदेश में पहली रैंक पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। दिसंबर महीने में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत दर्ज शिकायतों का निस्तारण कराने में जलालाबाद तहसील को प्रदेश में पहली रैंक मिली है। यह पहला मौका है जब लगातार दूसरी बार तहसील को पहली रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन से आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की गई। तहसील जलालाबाद में दिसंबर महीने में विभिन्न तरह की 224 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज कराई गईं। प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे ने बताया कि न्यायालय आदि से जुड़ी शिकायतों को छोड़कर अन्य सभी शिकायतों का सौ प्रतिशत निस्तारण किया गया।
बताया कि रैकिंग में विभिन्न बिंदुओं जैसे फीडबैक में 30 में 30 अंक,डिफॉल्टर व सी श्रेणी में 20 में 20 अंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि बीते साल नवंबर महीने में भी तहसील ने प्रथम रैंक हासिल की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें